सहारनपुर, दिसम्बर 8 -- दून वैली पब्लिक स्कूल में सोमवार को शिक्षा, विकास और नेतृत्व में क्रांति की शक्ति विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और लक्ष्य निर्धारण की महत्वपूर्ण तकनीक पर छात्रों व अभिभावकों का मार्गदर्शन किया। छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए आयोजित कार्यशाला में छात्रों को अपने भविष्य के विकल्प, योजना बनाने और अपनी क्षमता के अनुसार निर्णय लेने संबंधी आवश्यक टिप्स दिए। इस दौरान विद्यालय के डायरेक्टर अनुराग सिंघल ने कहा कि जीवन में केवल अकादमिक सफलता ही पर्याप्त नहीं है। कहा कि अपनी रुचियों की पहचान, मेहनत, अभ्यास और आत्म अनुशासन से ही किसी भी छात्र को वास्तविक सफलता मिल सकती है। कार्यशाला में शिक्षकों ने अभिभावकों से अपने बच्चों के साथ समय बिताने, उनके सवालों को धैर्य से सुनने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.