बिहारशरीफ, दिसम्बर 25 -- लक्ष्य नहीं बढ़ा, तो किसानों से धान नहीं खरीदने का निर्णय पैक्स अध्यक्ष गए हड़ताल पर, लक्ष्य बढ़ाने की कर रहे मांग हरनौत व्यापार मंडल कार्यालय में पैक्स अध्यक्षों ने बैठक में लिया निर्णय फोटो : पैक्स अध्यक्ष : हरनौत व्यापार मंडल कार्यालय के पास बैठक के बाद नाराजगी जताते पैक्स अध्यक्ष हिमांशु कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। हरनौत व्यापार मंडल कार्यालय में सभी पैक्स अध्यक्षों ने बैठक की। इसमें धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाने को लेकर चर्चा की गयी। पाकड़ पैक्स अध्यक्ष रामनारायण प्रसाद व लोहरा पैक्स के अध्यक्ष विजय कृष्ण ने कहा कि इस बार धान खरीद का लक्ष्य कम मिला है। इस कारण किसानों से धान खरीद में परेशानी आ रही है। इसमें कृषि विभाग द्वारा तय धान उत्पादन लक्ष्य के विरूद्ध मात्र 21 प्रतिशत धान की खरीदारी के लक्ष्य पर चिंत...