छपरा, फरवरी 10 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2024-25 में धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया के तहत एक नवंबर से शुरू होकर 15 फरवरी 2025 तक किसानों से निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जायेगी। 15 जून 2025 तक सीएमआर जमा करने की अवधि निर्धारित है।सारण जिला में धान अधिप्राप्ति के लिये निर्धारित 123341 एमटी के लक्ष्य के विरुद्ध अभी तक 12120 किसानों से 95009 एमटी धान की अधिप्राप्ति की गई है जो लक्ष्य का 77 प्रतिशत है। इस वर्ष सामान्य धान के लिए Rs.2300 प्रति क्विंटल व ग्रेड 'ए' धान के लिये Rs.2320 प्रति क्विंटल का लक्ष्य निर्धारित है। प्रति रैयत किसान से अधिकतम 250 क्विंटल व प्रति गैर रैयत किसान से अधिकतम 100 क्विंटल धान क्रय किया गया है। इस वर्ष सारण जिला के 267 पैक्स तथा व्यापार मंडल द्वारा धान अधिप्राप्ति की गई है। धान...