कटिहार, जनवरी 11 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि खरीफ विपणन मौसम 2025-26 में कटिहार जिले के लिए धान अधिप्राप्ति का कुल लक्ष्य 92,200 मीट्रिक टन (एमटी) निर्धारित किया गया है। 11 जनवरी 2026 तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक 31,123.57 एमटी धान की खरीद हो चुकी है, जो कुल लक्ष्य का 33.76 प्रतिशत है। इस प्रक्रिया में 4,067 किसानों ने सरकारी केंद्रों पर धान की बिक्री की है। हालांकि लक्ष्य के मुकाबले यह आंकड़ा अभी संतोषजनक नहीं कहा जा सकता, लेकिन राहत की बात यह है कि पिछले वर्ष की समान तिथि की तुलना में धान अधिप्राप्ति में 54.46 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले वर्ष 11 जनवरी तक जिले में केवल 20,150.54 एमटी धान की खरीद हुई थी, जबकि इस बार यह आंकड़ा 11 हजार एमटी से अधिक बढ़ गया है। जिले में धान खरीद का कार्य प्राथमिक कृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.