गढ़वा, अक्टूबर 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित सभागार में गुरुवार को डीसी दिनेश यादव की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से सम्बंधित कार्यों की समीक्षा की। बैठक में डीसी ने एक-एक कर शिक्षा विभाग के विभिन्न बिंदुओं पर गहन समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। कुछ योजनाओं में प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं करने वाले बीईईओ और बीपीओ को डीसी ने कड़ी फटकार लगाकर योजना में तेजी तेजी लाने के निर्देश दिए। कार्य असंतोषजनक होने पर कार्रवाई करने की भी बात कही गई। बैठक में मुख्य रूप से डीसी ने शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति, सिलेबस कवरेज (जी-गुरुजी), विद्यालयों की साफ-सफाई, पेयजल की उपलब्धता, शौचालय की उपलब्धता, मध्याह्न भोजन का संचालन, विद्यालय में पोषण वाटिका, बच्चों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं, विद्यालयों के भवन निर्माण, पोशाक वितरण समेत अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.