पिथौरागढ़, अप्रैल 17 -- पिथौरागढ़। सीमांत की लक्ष्मी भट्ट पिथौरागढ़ किशोर न्याय बोर्ड सदस्य बनीं है। इस संबंध में सचिव चंद्रेश कुमार ने पत्र जारी किया है। लक्ष्मी के सदस्य बनने पर विभिन्न संगठनों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। भट्ट पूर्व में भी साढ़े पांच वर्ष तक उक्त पद पर रह चुकी हैं। बीते तीन वर्षों से वह जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष रहीं। इस दौरान उन्होंने देखभाल व संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों को पुनर्वासित व संरक्षण की दिशा में सराहनीय कार्य किया। लंबे समय से भट्ट सीमांत में समाजहित में कार्य कर रही हैं। पहाड़ की महिलाओं व बच्चों की सामाजिक, आर्थिक स्थिति, बढ़ रहे नशे को देखते हुए उन्होंने वर्ष 1994 में महिला प्रेरणा एवं उत्थान समिति का गठन भी किया। जिला पंचायत सदस्य रही भट्ट को वर्ष 2019 में तीलू रोतेली पुरस्कार,...