अररिया, मार्च 19 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। नारी सशक्तिकरण वर्ष के तहत भागलपुर जिले के नवगछिया निवासी सह गायत्री-परिवार सदस्या एवं शिक्षिका प्रज्ञा पाण्डेय को द्विजदेनी क्लब, फारबिसगंज के संस्थापक विनोद कुमार तिवारी के द्वारा लक्ष्मी बाई-मीरा बाई सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्थानीय द्विजदेनी विद्यालय के समीप स्थित कार्यालय में संस्था के संस्थापक विनोद कुमार तिवारी ने उन्हें साहित्यकार डॉ. कृष्ण कन्हैया पाण्डेय सम्पादित पुस्तक 'कड़वी घूंट' प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दंत चिकित्सक डॉ.पवन कुमार पाण्डेय, सोनाली,शीपू, सिमरन सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.