आगरा, दिसम्बर 23 -- तहसील क्षेत्र के गांव ककराला की 29 वर्षीय दिव्यांग खिलाड़ी लक्ष्मी शर्मा ने स्टेट पैरा चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक जीते। लक्ष्मी पटियाली के गांव ककराला निवासी रामस्वरूप शर्मा की पुत्री हैं। उन्होंने गत 20 व 21 दिसंबर 2025 को परसा खेड़ा स्थित बल एग्रो स्टेडियम बरेली में 10वीं उत्तर प्रदेश स्टेट पैरा पावर लिफ्टिंग एवं पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में लक्ष्मी शर्मा ने पावरलिफ्टिंग के 75 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उन्होंने गोला फेंक में रजत पदक, भाला फेंक एवं डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता। खिलाड़ी लक्ष्मी शर्मा ने बताया कि इससे पूर्व गौतम बुद्ध नगर में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी उन्होंने भाला फेंक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.