औरंगाबाद, फरवरी 7 -- दाउदनगर प्रखंड के महावर गांव में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं मद्भागवत ज्ञान कथा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन 12 फरवरी 2026 से 18 फरवरी 2026 तक चलेगा। 12 फरवरी को कलश स्थापना, शोभा यात्रा एवं मंडप प्रवेश होगा। 13 फरवरी को वेदी पूजन, 14 को अग्नि मंथन, होमादि कार्य एवं जलाधिवास, 15 को अन्नाधिवास तथा 16 फरवरी को पुष्पाधिवास एवं फलाधिवास संपन्न कराया जाएगा। 17 फरवरी 2026 को महान्नान, नगर भ्रमण एवं शय्याधिवास का आयोजन होगा, जबकि 18 फरवरी 2026 को प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति एवं भंडारा के साथ महायज्ञ का समापन किया जाएगा। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 12 बजे तक संस्कृत में पाठ पारायण, शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक हिंदी में प्रवचन, आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। प्रतिदिन दिन में 1 बजे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.