आरा, मई 15 -- -वैदिक मंत्रोच्चार के बीच क्षेत्र हुआ भक्तिमय सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड के गुलजारपुर गांव में आयोजित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चारण, पंचांग पूजन और अग्नि मंथन के साथ हुआ। यज्ञ के पहले दिन सुबह से ही यज्ञशाला में आचार्यों की ओर से मंत्रोच्चारण की गूंज पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। गौरतलब हो कि यज्ञ का संचालन यज्ञाचार्य गोविंदाचार्य जी महाराज की देखरेख में किया जा रहा है। यहां सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। भक्तों की श्रद्धा और भक्ति भावना देखते ही बन रही है। महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी बढ़-चढ़कर यज्ञ में भाग ले रहे हैं। संध्या काल में पूज्य श्री राजन जी महाराज की ओर से संध्या छह बजे से रात नौ बजे तक रामकथा कराई गई। उनकी ओजस्वी वाणी ...