गोड्डा, अप्रैल 19 -- मेहरमा, एक संवाददाता। मुख्यालय से सटे मेहरमा बायपास रोड स्थित शंकरपुर ग्राम में शुक्रवार को नौ कुण्डीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को ले ध्वजारोहण का कार्यक्रम पूरे विधि विधान से संपादित कराया गया। जिसमें यजमान के रूप में यज्ञ समिति के अध्यक्ष रमेश प्रसाद सिन्हा अपनी पत्नी एवं पंचायत की मुखिया कविता देवी के साथ पूजा में शामिल हुए। इसके पूर्व पीत वसनी श्रद्धालु महिलाओं सहित अन्य भक्तों ने संपूर्ण गांव की परिक्रमा भी की। इस दौरान माहौल भक्ति मय हो गया। कार्यक्रम के संयोजक शैलेंद्र सुमन, मनोज कुमार सिन्हा, शीतल सिन्हा, एवं प्रभास कुमार सिन्हा ने बताया कि ये महायज्ञ आगामी 13 से 22 मई 25 तक आयोजित किया गया है। जिसमें भागवत कथा वाचिका साध्वी पूजा शर्मा एवं सरस कथा वाचिका साध्वी अंजली शर्मा का प्रवचन होगा। यज्ञाचार्य की भूमिका मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.