गया, मार्च 23 -- केसपा गांव में रविवार को लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। मां तारा नगरी केसपा की जयकारा के साथ शोभा यात्रा केसपा तालाब तक पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरा गया। पूजा-अर्चना के बाद माथे पर कलश लिये श्रद्धालु यज्ञशाला पहुंचे। शोभा यात्रा में साथ - साथ घोड़ों की टोली भी चल रही थी। धर्मगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज रथ पर सवार होकर भक्तों का मार्गदर्शन कर रहे थे। केसपा के अलावा आस - पास के कई गांवों के लोग इस कार्यक्रम को देखने के लिए आए हुए थे। श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए गांव के युवाओं की टोली तत्परता से खड़ी थी। यज्ञ के आयोजन से केसपा समेत आस पास का माहौल भक्तिमय हो गया है। यज्ञ समिति की ओर से सभी भक्तजनों को जल...