रांची, नवम्बर 5 -- रांची। कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर लक्ष्मी नारायण मंदिर, सेवा सदन पथ में बुधवार की शाम दीपोत्सव एवं महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 'एक दीप विश्व के कल्याण के लिए' के आह्वान पर, लोगों ने देव दीपावली मनाई। बताया गया कि पुराणों के अनुसार, कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन सभी देवी-देवता धरती पर आते हैं और पवित्र गंगा नदी में उनका समागम होता है। इसीलिए इस दिन को देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है। इसी परंपरा को निभाते हुए, माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने शाम को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में एकत्रित होकर 21 सौ दीपकों से मंदिर प्रांगण को जगमगाया और सामूहिक आरती कर यह दीप उत्सव मनाया। कार्यक्रम में प्रदेश सभा अध्यक्ष राज कुमार मारू, रांची सभा अध्यक्ष किशन साबू, नरेन्द्र लाखोटिया, शिवशंकर साबू, पवन मंत्री, अशोक स...