बस्ती, फरवरी 8 -- बस्ती, निज संवाददाता। सामाजिक संस्था ह्यूमन सेफ लाइफ फाउंडेशन की जिला शाखा की बैठक रंजीत चौराहा स्थित शिविर कार्यालय में हुई। निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने विगत सत्र मे आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षात्मक जानकारी दी। आत्महत्या के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए 'आत्महत्या क्यों' विषय पर आयोजित गोष्ठी को लोगों ने खूब सराहा। फाउंडेशन के संस्थापक रंजीत श्रीवास्तव ने नवीन सत्र के लिए लक्ष्मी अरोरा को जिलाध्यक्ष व संध्या दिक्षित को जिला सचिव नामित किया। संरक्षक डॉ. एलके पांडेय, मयंक श्रीवास्तव, राजेश ओझा, डॉ. वाहिद सिद्दीकी, डॉ. रीता पांडेय आदि ने अपने विचार रखे। रणविजय सिंह, मयंक श्रीवास्तव, कंचन शाह, रत्नेंद्र पांडेय, नितेश श्रीवास्तव, मंजरी श्रीवास्तव, हर्षित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.