देहरादून, जुलाई 27 -- फोटो-महत्वपूर्ण देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। हरियाली तीज के मौके पर ट्री वुमन समाजसेवी और भाजपा की मीडिया पैनलिस्ट लक्ष्मी अग्रवाल ने रविवार को अपने अभियान को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं को पौधे बांटे। अपने अभियान को हरियाली तीज से जोड़ते हुए एक ही दिन में सैकड़ों पौधे बांटे। खास बात ये रही कि दून में तीज-त्यौहार पर महिलाओं के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच लक्ष्मी अग्रवाल ने उपहार के रूप में महिलाओं को खुशबूदार, फलदार पौधे देकर एक पेड़ मां के नाम अभियान की अहमियत समझाई। इस दौरान उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। इस आयोजन में नीलम अग्रवाल, ममता जोशी, प्रियंका भंडारी, अनीता शर्मा, पूनम शंकर, कमलेश रावत, शिखा गुलाटी, गीता वर्मा, कुसुम पंवार आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.