दरभंगा, मई 8 -- दरभंगा। विश्विद्यालय थाना क्षेत्र के लक्ष्मी सागर मोहल्ले में एक निजी स्कूल के पास आपसी रंजिश को लेकर बुधवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। युवक को पेट और हाथ में गोली मारने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। घायल युवक को गंभीर हालत में परिजनों ने इलाज के लिए डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया। उसकी पहचान लक्ष्मी सागर के वार्ड 15 निवासी राजेश पासवान के पुत्र शिवम कुमार पासवान(17) के रूप में की गई है। चिकित्सकों ने बताया कि एक गोली उसके पेट को छूती हुई निकल गई है। दूसरी गोली हाथ में लगने से हड्डी दो जगह टूट गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। युवक खतरे से बाहर बताया जाता है। इधर, जख्मी युवक शिवम पासवान ने बताया की वह चाय पीकर जेपी चौक से घर लौट रहा था। इस दौरान निज...