अलीगढ़, दिसम्बर 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। लक्ष्मीबाई मार्ग से सटे जापान हाउस को जाने वाले रास्ते के गड्ढे को नगर निगम ने शुक्रवार को भरवा दिए। गड्ढे को भरते हुए वहां पर पत्थर लगा दिया, जिससे आने जाने वालों को सहूलियत मिल सके। गड्ढा भरे जाने से लोगों को आने जाने में राहत मिली है। हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने 12 दिसंबर के अंक में लक्ष्मीबाई मार्ग से जापान हाउस जाने वाले मार्ग पर हुए गड्ढे को लेकर लोगों की परेशानी की खबर को प्रकाशित किया था। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने मामले का संज्ञान लिया। नगर निगम निर्माण विभाग को समस्या निराकरण को निर्देशित किया। निर्माण विभाग ने कर्मचारियों को भेजकर वहां पर गड्ढे भरवाए और लोगों के आने जाने के लिए पत्थर रखवाए ताकि लोगों को परेशानी नहीं हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.