दरभंगा, मई 8 -- दरभंगा। सोनकी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में बुधवार की दोपहर तालाब में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान फेकला थाना क्षेत्र के भटानी गांव निवासी संगीत मुखिया के पुत्र अंश कुमार (5 वर्ष) के रूप में हुई है। अंश लक्ष्मीपुर गांव में अपने नाना रामू मुखिया के घर आया था। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष बसंत कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच ले गए। बताया जाता है कि अंश नाना रामू के साथ कुरकुरे खरीदने घर से निकला था। कुरकुरे खरीदने के बाद रामू दुकान के बगल में मंदिर पर बैठ गया। अंश अकेले ही घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पोखर के पास उसका पैर फिसल गया। इससे वह पोखर में चला गया। बाद में कुछ लड़के पोखर में स्नान करने गए। उनका पैर पानी के अंदर एक बॉडी से टकराया। लड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.