बांका, फरवरी 24 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर चिरैया पंचायत के लौगांय गांव में सड़क पर किए गए अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी (सीओ) को लिखित आवेदन देकर अविलंब अतिक्रमण हटाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की मुख्य पथ वर्षों पुरानी सार्वजनिक सड़क है, जो कई टोले को आपस में जोड़ती है। लेकिन कुछ लोगों द्वारा सड़क किनारे तथा बीच हिस्से में अवैध रूप से निर्माण एवं अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। खासकर बारिश के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क संकीर्ण हो जाने से स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.