आजमगढ़, अक्टूबर 8 -- माहुल। माहुल नगर पंचायत के रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में सोमवार की रात बाली बध और लंका दहन, लक्ष्मण शक्ति सहित कई लीलाओं का मंचन कलाकारों द्वारा किया गया। लक्ष्मण शक्ति का मंचन देख दर्शकों की आंखें छलक उठीं। सीता की खोज में निकले राम और लक्ष्मण की मित्रता सुग्रीव से होती है। इसके बाद बाली बध का मंचन कलाकारों द्वारा किया गया। सीता की खोज में लंका पहुँचे हनुमानजी ने भूख मिटाने के लिए अशोक वाटिका उजाड़ डाली। इस दौरान रावण का पुत्र अक्षय कुमार हनुमान जी से युद्ध में मारा गया। इसकी जानकारी होने पर लंका में खलबली मच गई। मेघनाद अशोक वाटिका पहुंचता है। उसने हनुमान जी पर ब्रह्मास्त्र का प्रयोग किया। हनुमान जी स्वेच्छा से स्वीकार कर लिए। हनुमान जी को रावण के दरबार मे पेश किया गया। लंका के राजा रावण की आज्ञा पर हनुमानजी की...