उन्नाव, मई 4 -- असोहा। क्षेत्र के कांथा गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में शुक्रवार रात मां दुर्गा सेवा समिति ने धनुष भंग का आयोजन कराया। धनुष भंग के दौरान राजा जनक द्वारा सीता स्वयंवर के लिए रखे गए शिव धनुष को दूर-दूर से आए राजा धनुष को तिल भर भी न उठा सके। तब गुरु की आज्ञा पाकर श्रीराम ने धनुष को जैसे ही उठाया तो धनुष टूट गया और जय सियाराम के उद्घोष से पूरा पांडाल गुंजायमाय हो उठा। जिसके बाद लक्ष्मण.परशुराम के बीच संवाद होता है। कानपुर से आए ख्याति प्राप्त कलाकारों ने लीला का सजीव मंचन किया। इस मौके पर विपिन दीक्षित, वीरेंद्र, विनय, भानु, अनिल, हिमांशु, सुनील, गौरव, राजन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...