उन्नाव, मार्च 25 -- अचलगंज, संवाददाता। पडरी कला स्थित पौराणिक सिद्धपीठ मां बालेश्वरी मंदिर परिसर में चल रहे चार दिवसीय मेला के दूसरे दिन 157 वां धनुष यज्ञ संपन्न हुआ। जिसमें लक्ष्मण.परशुराम संवाद सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पूरी रात डटे रहे। गुरू विश्वामित्र की आज्ञा पाते ही भगवान राम ने धनुष तोड़ा वैसे ही सीता ने राम के गले में जयमाला डाल दी। धनुष टूटने की आवाज सुन भगवान परशुराम क्रोधित हो गए। वह सीधे जनक के राजमहल में आकर गर्जना करने लगे। लक्ष्मण और परशुराम का संवाद सुनकर दर्शक रोमांचित हो गए। कार्यक्रम में जनक का पूर्व प्रधान छन्नू लाल त्रिवेदी, लखन दया बाजपेई, रावण ओम प्रकाश त्रिवेदी, परशुराम कुलदीप ने अभिनय किया। कार्यक्रम में एमएलसी रामचंद्र प्रधान, सुरेश कुमार, दीनू, भोला, ललित मिश्रा, अमित,मुन्नू शुक्ला, सुनील, डॉ योगेन्द्र, उत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.