आरा, अप्रैल 19 -- आरा। प्रखंड के लक्ष्मणपुर वार्ड संख्या नौ के महादलित टोले में डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत आयोजित विशेष शिविर में ऑन द स्पॉट योजनाओं का लाभ मिला। जनकल्याणकारी योजनाओं की शत- प्रतिशत जानकारी दी गई। इस दौरान डीएम तनय सुल्तानिया ने कैंप में उपस्थित लाभार्थियों से उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। इस दौरान जन्म प्रमाण पत्र 47, आयुष्मान कार्ड आठ, जॉब कार्ड 20, ई- श्रम कार्ड 24, आधार कार्ड 5 तथा पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत एक लाभुक को लाभ दिया गया। डीएम की ओर से वहां स्थित तालाब की साफ- सफाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान उप विकास आयुक्त डॉ. अनुपमा सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी रश्मि सिन्हा, निदेशक डीआरडीए मनोरंजन पांडेय, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मदन कुमार सिंह समेत कई मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.