पिथौरागढ़, दिसम्बर 3 -- बेरीनाग। राजकीय जूनियर हाई स्कूल जाडापानी में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपचंद पाठक व राजेंद्र जोशी ने किया। इस दौरान जोशी ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, सामान्य ज्ञान ,राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण के बारे में जानकारी दी। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं से कहा कि हमें प्रदूषण को नियंत्रित करने पर जोर देना चाहिए। जिसके लिए हमें उद्योगों और वाहनों से होने वाले उत्सर्जन को कम करने, प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े कानून और नियमों को पालन करने व जल प्रदूषण को कम करने की जरूरत है। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में लक्षिता डोभाल ने पहला, हर्षिता ने दूसरा, आरुषि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। संचालन विज्ञान शिक्षक किशोर कुमार जोशी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...