मैनपुरी, नवम्बर 5 -- क्षेत्र के ग्राम बिधूना स्थित मार्कंडेय ऋषि की तपोभूमि पर बुधवार को लक्खी मेला शुरू हो गया। हजारों भक्तों ने पवित्र सरोवर में श्रद्धा की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान कर मंदिर में पूजा अर्चना की। मेला में सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन तैनात रहा। महर्षि मार्कंडेय की तपोभूमि बिधूना का प्राचीन इतिहास है। रामायण और महाभारत काल से जुड़े तथ्यों के चलते कार्तिक पूर्णिमा से लक्खी मेला का शुभारंभ होता है। प्रदेश भर से भक्त स्नान व महर्षि के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंगलवार की रात 12 बजे सबसे पहले संतों ने स्नान किया। जिसके बाद प्रदेश भर से पहुंचे भक्तों ने स्नान शुरू किया। श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान करने के बाद महर्षि मार्कंडेय के मुख्य मंदिर पर प्रसाद व पुष्प आदि भेंट किए। ...