कानपुर, दिसम्बर 8 -- कानपुर प्रयागराज हाईवे पर महाराजपुर के पुरवामीर में छिवली पुल के पास सोमवार रात लगभग नौ बजे फतेहपुर से कानपुर की तरफ आ रहे डीसीएम में अचानक आग लग गई। चालक छोटू ने गाड़ी से कूदकर जान बचाई। गाड़ी पूरी तरह जल गई। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। चालक फतेहपुर से लकड़ी लेकर कानपुर आ रहा था। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.