हाथरस, फरवरी 19 -- हाथरस, सिकंदराराऊ, संवाददाता। सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव अरनोट में बुधवार सुबह पेड़ कटाने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर माफियाओं ने लाठी डंडे और हथियारों से जानलेवा हमला बोल दिया। इसमें चौकी इंचार्ज और दो सिपाही घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली सिकंदराराऊ की पुलिस चौकी अरनोट के इंचार्ज मनु यादव को बुधवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे सूचना मिली कि अरनोट बम्बे के पास कुछ लोग अवैध रूप से पेड़ कटान कर रहे हैं। उन्होंने तुरन्त ही थाना प्रभारी शिव कुमार शर्मा को सूचना देते हुए पुलिसबल को मौके पर बुलाने के लिए कहा। कोतवाली के सिपाही गिरीश कुमार, नितिन शर्मा, इकबाल खां, जीप चालक हेड कांस्टेबिल धर्मेन्द्र कुमार मौके पर आ गये। चौकी इंचार्ज ने पेड़ काट रहे लोगों से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.