गंगापार, फरवरी 2 -- विकास खंड मेजा के जमुआ गांव में रविवार को सुबह साढ़े सात बजे के लगभग तालाब पर रखी लकड़ी उठाने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद से दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक पक्ष अशोक कुमार व उसके परिवार के कई को चोटें आई। सूचना पर कोतवाल दीन दयाल सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच चोटहिल को मेजा थाने ले गए। घायल की तहरीर पर लिखापढ़ी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गए। मारपीट करने वाले विपक्षी घर छोड़कर भागे हुए हैं। जमुआ गांव की दलित बस्ती निवासी अशोक कुमार के मुताबिक उसने घर के पास स्थित तालाब पर जलाऊ लकड़ी रखी थी, इस लकड़ी को गांव के अवधेश कुशवाहा सहित उनके परिवार के लोग जबरिया ले जाने लगे। लकड़ी उठाए जाने की बात जैसे ही दलित अशोक कुमार को हुई वह तालाब पर पहुंच अवधेश व अन्य को लकड़ी ले जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.