नई दिल्ली, जनवरी 24 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुजरात के पंचमहल जिले के गोधरा में खैर की लकड़ी की कथित तस्करी रैकेट के संबंध में 11.3 करोड़ रुपये मूल्य की 14 अचल संपत्तियां कुर्क की हैं। ईडी अधिकारियों ने शनिवार को एक बयान में कहा कि यह कार्रवाई पीएमएलए के प्रावधानों के तहत की गई। इस मामले में आरोपी मुश्ताक आदम तसिया और मोहम्मद ताहिर हुसैन सहित अन्य लोग तापी, सूरत, वलसाड, नवसारी, नर्मदा और गुजरात के अन्य जिलों के वन्यजीव अभयारण्यों से वन अधिकारियों की अनुमति के बिना खैर के पेड़ अवैध रूप से काटने में शामिल थे। खैर की लकड़ी काफी टिकाऊ होती है। इसका व्यापक रूप से पारंपरिक चिकित्सा, रंगाई और पान में प्रयुक्त कत्था के स्रोत के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। ईडी ने बताया कि जांच के बाद, ईडी ने आरोपियों से जुड़ी 11.3 करोड़ रुपये की संपत्तियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.