रामगढ़, नवम्बर 24 -- केदला, निज प्रतिनिधि। मांडू प्रखंड अंतर्गत लइयो उतरी और दक्षिणी पंचायत सचिवालय में सोमवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। लइयो उतरी पंचायत के जनता दरबार में पंचायत सचिव ईश्वरी ठाकुर, मुखिया मदन महतो, उप मुखिया नुरेशा खातुन, पंसस द्रोपदी देवी, वार्ड सदस्य पारसनाथ महतो, संतोषी देवी, बबिता देवी, राजनंदनी देवी, गोपाली सिंह, हिरामुनी देवी, सुलेखा देवी ने शिविर में आए लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वज बताते हुए इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। वहीं लइयो दक्षिणी पंचायत शिविर में जिप सदस्य भोला तुरी, मुखिया गीता देवी, उप मुखिया मनोज कुमार महतो, वार्ड सदस्य पुतुल देवी, राजु कुमार रवि, भारती पटेल, मजिद अंसारी, देवंती देवी, अनिता देवी, पुनित रजवार, रविंद्र ...