सुल्तानपुर, फरवरी 6 -- लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ विकासखंड में सचिवों की कमी के चलते विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जिसके कारण ग्रामीणों तथा प्रधानों में भी आक्रोश बढ़ रहा है। इसके अलावा ग्रामीणों के कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। दो सचिवों के निलंबन के बाद 23 गांव की जिम्मेदारी किसके पास है, अब यह प्रश्न उभर कर सामने आ रहा है। कई विकास योजनाएं अधर में लटक गई हैं। बताया जा रहा है कि पंचायत सचिवों के स्थानांतरण के बाद स्थिति और ज्यादा खराब हो गई। शत्रुघ्न पांडे, अरविंद यादव तथा रमेश मौर्य के हटने के साथ निलंबित पवन चौरसिया तथा फैयाज के कारण वैसे भी सचिवों की संख्या बेहद कम हो गई है। विकास खंड कार्यालय में रोज दूर दराज से आने वाले ग्रामीणों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधानों का कहना है कि सचिवों की अनुपस्थिति में योजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.