सुल्तानपुर, जनवरी 28 -- लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ कोतवाली में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र सुलतानपुर में प्रशिक्षण पा रहे प्रशिक्षु पुलिस कर्मियों को व्यवहारिक ज्ञान दिया गया। वर्ष 2025 में लगभग साठ हजार युवक पुलिस विभाग में भर्ती किए गए। जिसमें पूरे उत्तर प्रदेश में इनका प्रशिक्षण चल रहा है। इसी क्रम में बुधवार को कोतवाली में सभी प्रशिक्षु पुलिस कर्मियों को पहले कोतवाली प्रभारी संदीप राय ने जनता से संवाद करना सिखाया, उसके बाद उप निरीक्षक शिवानंद राय ने व्यवहारिक प्रशिक्षण देते हुए बेहतर पुलिसिंग के गुर सिखाए तथा कानून व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा, शस्त्र के रखरखाव तथा जनता के साथ संवाद का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपराध नियंत्रण, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा तथा सामुदायिक पुलिसिंग में सक्षम बनाने के विषय पर भी विस्तृत चर्च...