सुल्तानपुर, फरवरी 2 -- लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ में अविरल फाउंडेशन की तरफ से प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष भानुकर तिवारी ने बताया कि क्षेत्र के कई विद्यालयों के बच्चे सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। दिसंबर माह में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परीक्षाफल घोषित किया गया था। जिसमें बच्चों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जूनियर स्तर प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर अर्जुनपुर के अयांश सरोज को प्रथम स्थान, नेशनल एकेडमी करनपुर के सूर्यांश सिंह बघेल द्वितीय स्थान तथा साक्षी यादव को तृतीय स्थान मिलने पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज गोपालपुर मधैया के प्रबंधक प्रेमनाथ शुक्ला ने बच्चों ...