सुल्तानपुर, जनवरी 5 -- लंभुआ, संवाददाता।नगर विकास विभाग की ओर से कान्हा गौशाला बेसहारा स्थल बनाने की प्रक्रिया जारी है। यह निर्णय नगर के विकास और बेसहारा गौवंश की सेवा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के तहत लंभुआ में एक आधुनिक गौशाला का निर्माण और संचालन किया जाएगा, जो पूरा होने की कगार पर है और शीघ्र संचालित हो जाएगा। लंभुआ नगर पंचायत क्षेत्र के तुलसी नगर वार्ड में नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश कुमार उर्फ अंगद सिंह के प्रयास से कान्हा गौशाला का निर्माण कार्य चल रहा है, जो पूरा होने के कगार पर है। अधिशाषी अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि पहले यहां पर गौशाला का निर्माण कराया गया था, उसमें सिर्फ सौ गोवंशों के रहने की व्यवस्था थी। अब एक करोड़ पैसठ लाख की लागत से तैयार हो रहे कान्हा गौशाला में तीन सौ मवेशियों के रहने की व्यवस्था रहेगी। जिसमें अ...