सुल्तानपुर, सितम्बर 27 -- लंभुआ, संवाददाता। चेकिंग के दौरान पकड़े गए संदिग्धों के पास से पुलिस ने सोलह चोरी की बाइक बरामद कर विधिक कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। पकड़े गए चोरों का गिरोह विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी करता था और बाद में भेज देता था। एसपी के निर्देशन में लंभुआ कोतवाली प्रभारी संदीप राय, उप निरीक्षक धर्मेंद्र मिश्रा समेत अन्य पुलिसकर्मी चेकिंग के दौरान कई संदिग्धों को पकड़ लिए। पकड़े गए चार संदिग्धों से कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस ने उनके पास से सोलह बाइक बरामद की। मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी अखंड प्रताप ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में राजेंद्र सोनकर, देवी प्रसाद सोनकर, तेज बहादुर सोनकर निवासी शाहगढ कुटीवा तथा रोहित पाल शेरपुर पथरा थाना खुटहन जौनपुर को गिरफ्तार कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.