किशनगंज, जनवरी 28 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता पिछले दो वर्षों से अधिक समय से बहादुरगंज-दिघलबैंक मार्ग पर एसएच-99 का निर्माण कार्य जारी है। विभागीय जानकारी के अनुसार मार्च माह तक सड़क निर्माण कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है। बताया जाता है कि सड़क का करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। बहादुरगंज से दिघलबैंक के बीच एक-दो पुलों और कुछ चुनिंदा स्थानों को छोड़ दिया जाए तो कोई बड़ा कार्य शेष नहीं दिखता, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कंपनी की लापरवाही के कारण आम लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला तुलसिया न्यू मार्केट और पुराने मार्केट के आसपास का है, जहां सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई स्थानों पर सड़क को लंबे समय से अधूरा छोड़ दिया गया है, लेकिन न तो वहां किसी...