देवरिया, मार्च 23 -- देवरिया, निज संवाददाता। लंबे समय बाद बार्डर इलाके में बदमाशों ने एक बार फिर धमक दी है। पुलिस की चौकसी के बीच दिन-दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली है। इस घटना में बिहार के बदमाशों के होने की उम्मीद जता पुलिस जांच कर रही है। खंगाले गए सीसी फुटेज में बाइक सवार बदमाश जाते हुए नजर आए हैं। हालांकि बदमाशों के हेलमेट व कपड़े से चेहरा ढकने के चलते पहचान नहीं हो पा रही है। एसओजी व सर्विलांस टीम हुलिया के आधार पर संबंधित बदमाशों तक पहुंचने में जुटी हुई है। सर्विलांस टीम संबंधित हुलिया के बदमाशों का घटना के समय का लोकेशन ट्रेस कर रही है। जिले में दिसंबर माह से पुलिस की चौकसी बढ़ गई है। मार्निंग वाकर चेकिंग, दोपहर की चेकिंग के साथ ही कभी-कभी चेकिंग शुरू हो जा रही है। पुलिस की चेकिंग व चौकसी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.