फरीदाबाद, मार्च 19 -- फरीदाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा की समाज शास्त्र की परीक्षा संपन्न कराई गई।समाज शास्त्र की परीक्षा में पांच हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। इसके चलते केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की संख्या कम दिखाई दे रही थी। परीक्षार्थियों के अनुसार समाज शास्त्र की परीक्षा अच्छी गई है। कई प्रश्नों को घुमाकर पूछा गया था। उन प्रश्नों को बार-बार पढ़ने पर उनका अर्थ समझ आ गया था। परीक्षार्थियों के अनुसार पूरा प्रश्नपत्र एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित था। इसके चलते परीक्षार्थियों को उत्तर लिखने में कोई परेशानी नहीं हुई थी। परीक्षार्थियों का कहना था कि समाज शास्त्र में 90 प्रतिशत से अधिक आ सकते हैं। वहीं कुछ परीक्षार्थियों का कहना था कि दीर्घ उत्तरी प्रश्नों के उत्तर लिखने में अधिक समय लगा। वह अपनी उत्तर पुस्तिका को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.