लातेहार, दिसम्बर 16 -- लातेहार हिटी। काफी लंबे इंतजार के बाद जिले के 9 लैम्पसों में किसानों से धान की खरीदारी सोमवार से शुरू हो गई। 18 लैम्पसों में अभी खरीदारी शुरू नहीं हुई है। वहीं किसानों को एसएमएस समान समय में भेजा जा रहा है। पहले दिन 11 किसानों से लगभग 500 क्विंटल धान की खरीदारी हुई। बता दें कि इस वर्ष दो लाख क्विंटल धान की खरीदारी का लक्ष्य रखा गया है। वहीं विभाग के द्वारा 48 घंटे के अंदर किसानों को भुगतान करने का निर्देश प्राप्त है। बोनस के साथ 2450 रु प्रति क्विंटल की दर से पंजीकृत किसानों से धान की खरीदारी किया जा रहा है। पिछले साल का लक्ष्य दो लाख क्विंटल के अनुरूप 1 लाख पांच हजार 542.71 क्विंटल धान की खरीदारी हुई थी। इस साल देर से धान की खरीदारी होने के कारण भी धान की खरीदारी को लेकर निर्धारित लक्ष्य को पूरा करना चुनौती बन सकता...