जमशेदपुर, मई 9 -- जमशेदपुर। लंबी दूरी की बस में शौचालय की सुविधा होनी चाहिए। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य सरवन देबूका ने इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र भेजा था। जिसे राष्ट्रपति के सचिव ने केंद्रीय परिवहन विभाग को भेजकर उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया है। मालूम हो कि लंबी दूरी की बसें ज्यादातर रात में चलती है। ऐसे में अगर किसी यात्री को पेशाब की जरूरत हो तो बस को रोकना पड़ता है। जिससे यात्रियों में लूटपाट का डर सताता है। चेंबर सदस्य ने कहा कि जब वोल्वो बस में शौचालय की सुविधा है। जमशेदपुर से चलने वाली कोच बस के संचालक को भी यह सुविधा उपलब्ध करना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.