गिरडीह, फरवरी 14 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद ने कहा कि लंबी चौड़ी बातें और वायदे से देश का भला नहीं हो सकता है। केंद्रीय बजट सेशन के दौरान राज्यसभा सांसद ने सदन में उक्त बातें रखीं। कहा कि सरकार का यह बजट कंफ्यूज बजट है। बजट देने वाले और लेने वाले दोनों कंफ्यूज्ड है। उन्होंने कहा कि पहले बजट आता था। लोग टकटकी लगाए रहते थे। बजट जानने के लिए टीवी रेडियो से चिपके रहते थे। पहले के बजट से लोगों के चेहरे पर खुशी और मुस्कुराहट रहती थी। चुनाव के बाद दो तीन बजट ऐसा ही रहेगा। पुन: चुनाव आने के बाद लोक लुभावन वाला बजट आता है। हालांकि इस बजट को लेकर दोनों तरफ से खूब भाषण हुए। किसको क्या मिला। सरकार ने न तो महंगाई कम की न ही रोजगार मिला। क्रप्शन दूर करने की दिशा में कई बात रखी गई। उन्होंने एक करोड़ रोजगार देने की बात को स्मर...