जौनपुर, मार्च 8 -- बदलापुर। क्षेत्र के अटल ग्रामीण स्टेडियम मछलीगांव में शुक्रवार को तहसील स्तरीय खेल महाकुम्भ का आयोजन किया गया। जिसमें परिषदीय एवं निजी विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया। कबड्डी बालक एवं बालिका वर्ग में बदलापुर के छात्रों ने परचम लहराया। खो-खो एवं वालीवाल में बालक एवं बालिका वर्ग में बदलापुर प्रथम एवं महराजगंज द्वितीय स्थान पर रहा। लम्बी कूद बालक वर्ग में आदित्य यादव बदलापुर प्रथम, बालिका वर्ग में अंशिका सिंह प्रथम स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में बदलापुर के अंजेश गौतम प्रथम व बालिका वर्ग में बदलापुर की अंशिका सिंह प्रथम रही। 200 मीटर बालक वर्ग में शैलेश विश्वकर्मा प्रथम और बालिका वर्ग में अंशिका सिंह बदलापुर प्रथम रही। इससे पहले उद्घाटन विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने किया। उन्होंने कहा कि गावों में प्रतिभाओं की क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.