बागपत, फरवरी 4 -- कलेक्ट्रेट में बुधवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट का प्रतिनिधिमंडल डीएम मिला। शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की। साथ ही आगामी 10 फरवरी को संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ व मुख्य विकास अधिकारी के साथ बैठक कर सभी लंबित प्रकरणों के निस्तारण के आदेश दिए। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उमेश चंद त्यागी ने समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने पदोन्नति, चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान, स्थानांतरित शिक्षकों के वेतन भुगतान व एरियर से जुड़े मामलों को उठाया। इस पर डीएम अस्मिता लाल ने डीआईओएस राघवेंद्र सिंह को तलब कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रांतीय मंत्री सुशील चौधरी, जिलाध्यक्ष प्रमोद प्रकाश शर्मा, जिला मंत्री संजीव कुमार तोमर, कोषाध्यक्ष, तेजवीर सिंह यादव, धर्मेंद्र खोखर, प्रदीप कुमार शर्मा,...