गया, फरवरी 26 -- बिहार राज्य पथ परिवहन निगम गया प्रमंडल के संविदा कर्मियों का हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गया। पांच सूत्री मांग से सम्बंधित पथ परिवहन निगम के मगध प्रमंडलीय अधिकारी अशोक सिंह द्वारा आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त करते हुए सभी कर्मी काम पर वापस लौट आये। हड़ताल समाप्त होने के बाद बुधवार की सुबह से बस डिपो से बसों का परिचालन सुचारू रूप से प्रारम्भ हो गया। बसों का परिचालन शुरू होने से आवाजाही में लोगो को बड़ी सहूलियत हुई। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम गया प्रमंडल के संविदा कर्मियों ने अपनी लंबित वेतन भुगतान करने आदि पांच सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इसके कारण बसों का परिचालन बन्द हो गया। स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए विभाग के प्रमंडलीय अधिकारी ने आंदोलनकारी प्रतिनिधियों से वार्ता कर मांगो पर आश्वासन द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.