कन्नौज, नवम्बर 17 -- विशुनगढ़, संवाददाता। क्षेत्राधिकारी ने विशुनगढ़ थाने का औचक निरीक्षण कर सभी उपनिरीक्षकों को समय से लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने थाने में सफाई व अभिलेख समेत महत्वपूर्ण रजिस्टरों की बारीकी से जांच की। क्षेत्राधिकारी सुरेश कुमार मलिक ने थाने का निरीक्षण करते हुए मातहतों को गश्त बढ़ाने व लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव, मालखाना, हवालात, बीट पुस्तिकाओं समेत सभी रजिस्टरों की बारीकी से जांच की। पुलिसकर्मियों से असलाह खुलवाकर उनके बारे में जानकारी ली। उन्होंने लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित्त करने, क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और जनता से सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रख...