कौशाम्बी, फरवरी 11 -- मंझनपुर, संवाददाता। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने मंगलवार रात संदीपन घाट एवं थाना चरवा के विवेचकों के साथ अर्दली रूम में महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में थाना स्तर पर लंबित विभिन्न विवेचनाओं की गहन समीक्षा की। उनके निस्तारण का निर्देश दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी विवेचकों को निर्देश दिए कि वे मुकदमों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने अपराध नियंत्रण, अभियोगों की प्रगति, प्रभावी पुलिसिंग तथा पुलिस कार्यों में पारदर्शिता व जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें तथा जनहित और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में कोई कसर न छोड़ें। बैठक में मौजूद विवेचकों ने आश्वासन दिया कि वे दिए गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.