आजमगढ़, मई 22 -- आज़मगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मंडलायुक्त विवेक ने बुधवार को आयुक्त सभागार में डीआईजी सुनील सिंह के साथ तीनों जिलों में कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने तीनों जनपदों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि लंबित विवेचनाओं को तत्काल पूरा कराएं। मंडलायुक्त ने शासन की मंशा के अनुरूप पॉक्सो, महिला संबंधी अपराध, एससीएसटी एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट और भारतीय न्याय संहिता-2023 (नई विधि) में सजा कराने और पुराने वादों में वरीयता के आधार पर गवाहों को न्यायालय में हाजिर कराकर वादों के निस्तारण पर जोर दिया। बैठक में अपर निदेशक, अभियोजन बीपी पांडेय द्वारा अवगत कराया गया कि अप्रैल माह में आजमगढ़ में पॉक्सो एक्ट में एक सज़ा एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा गुंडा एक्ट के 7 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें 6 लोग जिला बदर किए गए। जनपद मऊ में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.