कानपुर, फरवरी 7 -- कानपुर देहात, संवाददाता। पुलिस लाइन सभाकक्ष में एसपी ने अपराध समीक्षा में लंबित मामलों पर संबंधित थाना प्रभारियों की जमकर क्लास ली। इसके साथ ही विवेचनाओं का जल्द निस्तारण कराने तथा फरार इनामियों व शातिरों की गिरफ्तारी में तेजी लाने व चेकिंग अभियान को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। पुलिस लाइन सभागार में एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने थानावार अपराध समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने चोरी लूट आदि के लंबित मामलों पर थाना प्रभारियों की जमकर क्लास ली। वहींइनामियों,वांछितों व वारंटियों की धरपकड़ में तेजी लाने व वाहन चेकिंग के साथ ही गश्त व पिकेट को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही थानों में लंबित मालों का जल्द निस्तारण कराने,महिला उत्पीड़न के मामले में संवेदनशीलता बरतने के साथ अपहृतों की जल्द बरामदगी व आरोपितों पर प्रभावी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.