दरभंगा, मई 11 -- दरभंगा। समाहरणालय सभागार में डीडीसी चित्रगुप्त कुमार की अध्यक्षता में तकनीकी प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, भवन निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य विभाग, पश्चिमी कोसी नहर प्रमंडल, शैक्षणिक आधारभूत संरचना निगम, लघु सिंचाई, बुडको, जिला स्वास्थ्य समिति, पुलिस भवन निर्माण निगम लिमिटेड, जिला शिक्षा कार्यालय, पथ निर्माण विभाग, कल्याण आदि विभागों की समीक्षा की गई। डीडीसी ने लंबित योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में बैठक में सामुदायिक भवन, पंचायत सरकार भवन आदि बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार, प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा निशांत कुमार सहित सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.