पूर्णिया, दिसम्बर 7 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि।दो दिवसीय दौरे पर पूर्णिया पहुंचे पटना हाईकोर्ट के निरीक्षी जज जस्टिस संदीप कुमार शनिवार को बार एसोसिएशन पूर्णिया परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने अधिवक्ताओं से सीधे संवाद किया। इस दौरान न्यायिक व्यवस्था से जुड़ी जमीनी समस्याएं खुलकर सामने आईं। वकीलों ने लंबित मुकदमों, फैमिली कोर्ट की बढ़ती पेंडेंसी और अदालती स्टाफ की कमी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को न्यायाधीश के सामने रखा। बार परिसर पहुंचते ही वकीलों ने जस्टिस संदीप कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद शुरू हुआ सवाल-जवाब और सुझावों का दौर। जस्टिस ने एक-एक समस्या को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए प्रयास करने की बात कही। जस्टिस संदीप कुमार ने वकीलों से अपील की कि लंबित मामलों के निष्पादन में सहयोग करें, खासकर दीवानी मुकदमों में अनाव...